फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 23 days after marriage, the bride fled with her lover, taking cash and jewellery with her

शादी के 23 दिन बाद दुल्हन ने किया कांड: नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार, मायके वाले और दुल्हा करता रहा तलाश

Thu, 12 Dec 2024 04:59 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 04:59 PM IST
सार

हसनपुर में शादी के 23 दिन बाद नवविवाहिता नकदी और आभूषण लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Amroha: 23 days after marriage, the bride fled with her lover, taking cash and jewellery with her
हसनपुर में दुल्हन प्रेमी के साथ फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर में शादी के 23 दिन बाद नवविवाहिता नकदी आभूषण लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिस वक्त विवाहिता फरार हुई। उस समय वह मायके में ही रुकी हुई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सैदनगली के मोहल्ला निवासी एक युवती की शादी 11 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद 26 नवंबर को लाैट फेर होने के बाद विवाहिता ससुराल से मायके पहुंच गई थी।

विज्ञापन


कई दिन मायके में रही और चार दिसंबर को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मायके वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं लग सका। काफी प्रयास के बाद पता लगा कि आरोपी हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। विवाहिता के पिता ने युवक पर बहला फुसलाकर बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी घर से जाते समय अपने साथ 52 हजार रुपये व शादी में मिले सोने चांदी के आभूषण अपने साथ ले गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवाहिता की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता को दिया तलाक, पति समेत आठ पर केस

गजरौला में दहेज में दो लाख रुपये की नकदी और कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके मायके में भी मांग दोहराई। पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि जेठ भी उस पर बुरी नीयत रखते हैं। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का निकाह चार साल पूर्व नजीबाबाद निवासी युवक के साथ किया गया।


उसका आरोप है कि हैसियत से अधिक दान दहेज मिलने के बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व दो लाख रुपये नकदी की मांग करते थे। दो जेठ उस पर बुरी नीयत रखते थे। अश्लील हरकत करते थे। एक अप्रैल-22 को उसे पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। धमकी दी कि मांग पूरी होने तक नहीं रखेंगे।

रिश्तेदार और संबंधियों ने पंचायत की। जिसके बाद वह ससुराल चली गई। एक नवंबर 2024 को दहेज की मांग दोहराते हुए फिर उसे घर से निकाल दिया। सात नवंबर को वह मायके में थी। इस बीच ससुराल वाले आए। दहेज की मांग दोहराई। जिसे पूरा करने से इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की।


पति ने तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, दोनों जेठों और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed