फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 11th class student murdered by stabbing, incident in mobile shop, case against two people

अमरोहा में लाइव मर्डर: चाकू से गोदकर बीए के छात्र की हत्या, मोबाइल की दुकान में घटना को दिया गया अंजाम

Tue, 03 Oct 2023 09:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 09:57 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। प्राथमिक तौर पर बहस के बाद यह घटना हुई है। कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।  

विज्ञापन
Amroha: 11th class student murdered by stabbing, incident in mobile shop, case against two people
अमरोहा में हत्या की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मोबाइल की दुकान पर कहासुनी के बाद दुकानदार ने दोस्त के साथ मिलकर बीए के छात्र मोहम्मद अली (21) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एसपी और एएसपी ने भी मौके पर पहुंच लोगों से जानकारी ली। हत्या की वारदात मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की ये वारदात नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती में हुई। कस्बा के मोहल्ला अलीनगर में रियाजुल हसन का परिवार रहता है। रियाजुल हसन कुवैत में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


चार साल पहले घर वापस आ गए थे। उनके परिवार में पत्नी इफ्फत बातूल के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद अली कस्बा के ही एसएएम इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे मोहम्मद अली को मोहल्ला गुला तालाब के रहने वाले अपने दोस्त असगर अब्बास के घर बैठा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान असगर अब्बास नहा रहा था। तभी उसके फोन में कॉल आई, जिसे मोहम्मद अली ने उठाया। तभी मोबाइल की दुकान चलाने वाले अमीर आजम ने गली गलौज की।  इसके बाद मोहम्मद अली और अजगर अब्बास अमीर आजम की मोहल्ला नई बस्ती स्थित मोबाइल की दुकान पर पहुंच गए और गाली गलौज करने का कारण पूछा।


इसके बाद मोहम्मद अली  मोबाइल की दुकानदार अमीर आजम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी मोबाइल के दुकानदार अमीर आजम ने मोहम्मद अली के पेट में चाकू घोंप कर घायल कर दिया। जिससे मोहम्मद अली लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद तड़पने लगा। घटना में अमीर आजम का दोस्त कौकब भी शामिल था। घटना के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में मोहम्मद अली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। परिजन मोहम्मद अली को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह व सीओ अंजलि कटारिया और नौगांवा सादात फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। उस दुकान पर भी पहुंचे, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।


घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई। चर्चा है कि कहासनी से लेकर चाकू घोंपने तक की घटना मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक मोहम्मद अली के चाचा सिकंदर आलम की तहरीर पर अमीर आलम और कौकब के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed