फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amidst the Kalava episode, the college raised the issue of outstanding fees

Amroha News: कलावा प्रकरण के बीच कॉलेज ने उठाया बकाया फीस का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Amidst the Kalava episode, the college raised the issue of outstanding fees
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कलावा बांधकर और तिलक लगाकर आने वाले छात्रों को रोकने के आरोप में एबीवीपी के हंगामे के बाद शुक्रवार को पियर्स चड्ढा इंटर कॉलेज के संचालक ने विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री को फोन किया। आरोप लगाने वाले भाई-बहन पर बकाया फीस बताते हुए कहा कि वह फीस मांगें या नहीं। कॉलेज संचालक का कहना है कि फीस मांगने पर उनको और न फंसा दिया जाए, यह डर है। कॉलेज में छात्र-छात्रा के माता-पिता को बुलाया, लेकिन वह नहीं आए।

बुधवार को मायापुरी के पियर्स चड्ढा इंटर कॉलेज के संचालक पर कलावा बांधकर और तिलक लगाकर आने वाले छात्र-छात्राओं को रोकने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हंगामा किया था। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। तब मामला शांत हुआ था। कॉलेज संचालक मोहसिन अली ने कहा था कि आरोप लगाने वाले बहन-भाई पर फीस बकाया है। इसलिए उन पर निराधार आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने कॉलेज में हुई घटना से अपने पिता व भाई को अवगत कराया। दोनों बृहस्पतिवार को कॉलेज में गए। आरोप लगाने वाले बहन-भाई के माता-पिता को बुलाया, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन


भाई-बहन का बड़ा भाई कॉलेज में आया। उसके सामने भाई-बहन को लेकर कॉलेज संचालक सभी कक्षाओं में गए। पहले उनको कसम खिलाई कि झूठ न बाेलें। जो भी उनके साथ बात हुई, उसे सही बताएं। काॅलेज संचालक का कहना है कि इस पर वह चुप हो गए। फीस बाकी हाेने की बात स्वीकार की। इसके बाद उन्होंने अभाविप के जिला संगठन मंत्री सुमित ठाकुर को फोन किया। उनसे कहा कि भाई-बहन ने फीस मांगने पर इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। क्या वह उनसे फीस मांगें या नहीं। क्योंकि फीस मांगने पर और भी बड़ा आरोप लगाकर फंसा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास कॉलेज की तरफ से फोन आया था। भाई-बहन पर फीस बकाया होने की बात कह रहे थे। उन्होंने कह दिया कि यह कॉलेज का मामला है। उनकी फीस है तो मांगनी चाहिए। - सुमित ठाकुर, जिला संगठन मंत्री अभाविप अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed