फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amarnath of Nepal defeated Amrish Puri of Haryana

Amroha News: नेपाल के अमरनाथ ने हरियाणा के अमरीश पुरी को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Amarnath of Nepal defeated Amrish Puri of Haryana
उझारी(अमरोहा)। ग्राम ढक्का में चल रहे शेख बंदगी पीर बाबा के सालाना उर्स में हो रहे दंगल में शनिवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

दंगल में पहली कुश्ती जम्मू कश्मीर के कादिर गनी पहलवान और कानपुर के लाला पहलवान के बीच हुई। जिसमें कादिर पहलवान विजेता रहे। दूसरी कुश्ती संभल के अलफैज और अयोध्या के बाबा पहलवान के बीच हुई। जो बराबर रही। तीसरी कुश्ती हरियाणा के अमरीशपुरी पहलवान और नेपाल के अमरनाथ पहलवान के बीच हुई। जिसमें अमरनाथ पहलवान ने बाजी मारी। चौथी कुश्ती कानपुर के गब्बर पहलवान और जीहल के फहीम के बीच हुई। जिसमें फहीम पहलवान ने जीता हासिल की। पांचवीं कुश्ती जाबिर बागपत के जाबिर पहलवान और कानपुर के लाला पहलवान के बीच हुई। जिसमें जाबिर विजेता रहे। छठी कुश्ती कानपुर के काला पहलवान और अयोध्या के बाबा पहलवान के बीच हुई। जिसमें काला पहलवान ने पटखनी देकर पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी के सदर नईम चौधरी, शोएब चौधरी, शाकिर अली, नईम अहमद, अरशद फरीदी, अंसार सलमानी, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद नसीम, सालिम अनवर, मोहम्मद दिलशाद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed