फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amar march samajwadi party

अमन मार्च को इनकार, डीएम कार्यालय घेरा, कांग्रेसी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
amar march samajwadi party
अमरोहा। अमन मार्च की अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेसियों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर डीएम कार्यालय का घेराव किया। धरना देकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि अफसर संवैधानिक दायरे में नहीं बल्कि भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। डीएम उमेश मिश्र को पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है।
विज्ञापन

धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा को पदयात्रा की अनुमति मिलने के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। इसके जवाब में कांग्रेस ने अमन मार्च निकालने का एलान किया, लेकिन प्रशासन ने पुलिस की रिपोर्ट के बाद अनुमति देने से इनकार कर दिया। अमन मार्च की अनुमति नहीं मिलने से कांग्रेसी नाराज हो गए। शुक्रवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय का घेराव करने का एलान किया। इसके बाद दोपहर तीन बजे कांग्रेसियों का जत्था कलेक्ट्रेट पहुंचा। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि प्रशासनिक अफसर भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। हम लोगों ने उपवास की अनुमति मांगी थी, लेकिन इनकार कर दिया। इसके बाद धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा नेता हुजूम में सड़कों पर उतर आएं। अभद्र और अमर्यादित नारे लगाएं। लोगों को लड़ाने भिड़ाने की साजिश रची गई। हम लोगों को अमन मार्च निकाल कर शांति और सद्भाव का संदेश देना था। शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू ने कहा कि भाजपा के इशारे पर अमन मार्च की अनुमति नहीं दी गई है। शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान डॉ. कमलेश सिंह, सलीम खान, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, निराले मिया अंसारी, बाकर रजा नकवी, सरदार इंदर सिंह, परवेज सिद्दीकी, सचिन ठाकुर, खुश्तर मिर्जा, जयपाल सिंह, कैलाश चंद्र, तारिक चौधरी, ओमप्रकाश पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed