{"_id":"69de90ade034a7bf5a078285","slug":"allegations-of-home-invasion-robbery-and-vandalism-due-to-a-love-affair-dispute-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161530-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रेम प्रसंग के विवाद में घर में घुसकर हमला, लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रेम प्रसंग के विवाद में घर में घुसकर हमला, लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप
Wed, 15 Apr 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात। बांसखेड़ी गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घर में रखी नकदी-जेवरात लूट लिए और तोड़फोड़ की गई। मामले में डीआईजी के आदेश पर 21 नामजद समेत 31 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव में रहने वाले भारत सिंह का आरोप है कि उसके रिश्तेदार अशोक की बेटी दीपाली उनके बेटे रोहिल के साथ स्वेच्छा से चली गई थी। इस मामले में पहले अशोक द्वारा रोहिल और परिजनों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि बाद में युवती ने अदालत में बयान दर्ज कराते हुए स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से रोहिल के साथ गई थी और उसने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया। अदालत ने भी उसे उसकी इच्छा अनुसार जाने की अनुमति दे दी।
आरोप है कि 3 अप्रैल की दोपहर करीब डेढ़ बजे दीपाली के पिता अशोक, अरुण, गोलू, नितिन समेत कई अन्य लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर असलहों से लैस थे और उन्होंने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, घर में रखी अलमारी तोड़कर दो बहुओं के सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, बर्तन, जमीन से संबंधित बैनामा कागजात और करीब 33 हजार रुपये नकद भी लूट लिए। घटना के दौरान आरोपियों ने गांव वालों के सामने खुलेआम धमकी दी कि यदि किसी ने भारत सिंह या उसके परिवार का साथ दिया तो उसे गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन
घटना के बाद से भारत सिंह और उसका परिवार भय के चलते गांव छोड़कर इधर-उधर छिपकर रहने को मजबूर है। भारत सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्होंने डीआईजी मुरादाबाद से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि अमरोहा नगर के रहने वाले अशोक, अरूण, गोलू, नितिन, रीना, अंजू, राकेश, आकाश, रानी, बब्लू, रीना, गोलू, अजय, राजेंद्र, राजाराम, सोनू, कमल, नीतू, अजीत, रिशी, गोविंद्र और 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।