फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Allegations of fraud by showing fields leveled under MNREGA, protest

Amroha News: मनरेगा से खेत समतल दिखाकर फर्जीवाड़े का आरोप, प्रदर्शन

Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud by showing fields leveled under MNREGA, protest
आदमपुर (अमरोहा)। गंगेश्वरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाडली में मनरेगा के तहत धांधली करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम रोजगार सेवक द्वारा धोखाधड़ी करके निजी खेत में मनरेगा के तहत समतलीय कार्य दर्शाकर करीब एक लाख का गबन किया गया है जबकि जिस खेत में समतल दिखाया है। उसे खेत में बाजरे की फसल खड़ी हुई है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है
विज्ञापन

गंगेश्वरी विकासखंड के गांव पाड़ली में मनरेगा के तहत समतलीकरण कार्य योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर मिट्टी डालने के कार्य हो या निजी भूमि को समतल बनाने का कार्य हो। ये कार्य सब कागजों में हो रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कार्याें को कागजों में दिखाकर धनराशि निकाली जा रही है। जबकि मनरेगा मजदूरों को कार्य नहीं मिल रहा। प्रदर्शन करने वालों में पुरुषोत्तम, गुड्डू पाल, गजनपाल, देशवीर, महेंद्र सिंह, सावित्री, गुड्डी, गौतम आदि ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान यशवीर सिहं का कहना है कि मनरेगा में भूमि समतलीकरण फर्जीवाड़ा के आरोप लग रहे हैं वह निराधार हैं। खंड विकास अधिकारी रोहताश कुमार का कहना की कागजों में भूमि समतल दिखाकर रकम निकाली गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी।--
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed