फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   All three including uncle and aunt, who were the killers of the child, were sent to jail

बालक के हत्यारोपी चाचा-चाची सहित तीनों को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
All three including uncle and aunt, who were the killers of the child, were sent to jail
घेर के बाहर खेल रहे बालक का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी चाचा, चाची और चचेरे चाचा को पुलिस ने शुक्रवार जेल भेज दिया। हत्यारोपियों से पुलिस ने वह बाइक भी बरामद की, जिससे उसे खेत पर ले गए थे। बालक को आरोपी खाने की चीज दिलाने के बहाने ले गए थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि चौहानपुरी निवासी संजय सिंह के सात वर्षीय बेटे टिंकू उर्फ टिल्लू का मंगलवार की शाम घेर के बाहर खेलते समय अपहरण कर लिया गया। गुरुवार को उसका शव गन्ने के खेत से बरामद किया। इस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था, लेकिन शव बरामद होने पर और दोनों द्वारा हत्या कबूलने के बाद अपहरण के केस में हत्या करने और शव को छिपाने की धाराओं की वृद्धि की गई। छानबीन में सामने आया कि हत्यारोपी मदन की पत्नी पिंकी ने हत्या की साजिश रची थी। दोनों चाचाओं ने बालक की हत्या करने के बाद उसके शव को गन्ने के नीचे दबा दिया था। मदन और विपिन को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मदन की पत्नी पिंकी शुक्रवार को गिरफ्तार की गई। हत्यारोपियों से वह बाइक भी बरामद की, जिस पर बालक को बिठा कर गन्ने के खेत पर ले गए थे। बकौल थानाध्यक्ष बालक टिंकू उर्फ टिल्लू को खाने की चीज दिलाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में और भी जो नाम सामने आएंगे, उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक पूनम शुक्रवार को गजरौला थाने पहुंचे। यहां थाना पुलिस से बालक की हत्या और गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एसपी चौहानपुरी में संजय सिंह के घर पहुंचीं। मृतक की मां रीना देवी से बात कर ढांढस बंधाया। साथ ही आश्वासन दिया कि वह आरोपियों को सजा दिलाएंगीं। इस मामले में जो भी पाए जाएंगे, उनको बख्शा नहीं जाएगा। पुलिसकर्मी भी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed