फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'All three agricultural laws are not in the interest of farmers'

'तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं'

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
'All three agricultural laws are not in the interest of farmers'
रजबपुर। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का धरना पंद्रहवें दिन भी जोया टोल प्लाजा पर जा रही रहा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कहा कि तीन कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। कानून रद्द होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने कहा कि किसान लंबे समय से गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। यह किसानों के साथ अन्याय है। सरकार को चाहिए कि एमएसपी को कानून के दायरे में लाए। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों। कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नए कानून बनाएं जाएं। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा बेचे गए गेहूं का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। किसानों को गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल दिया जाए। गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र दिलाया जाए। नलकूप की बिजली फ्री की जाए। इस दौरान हरपाल सिंह, विजय पाल सिंह, सहदेव, मुकेश कुमार, मोहन सिंह, अंकित, राजीव बेनीवाल, बादशाह बेनीवाल, मोनू, धीरज, तेजपाल सिंह, राजपाल सिंह, मेवाराम, सचिन, शीशपाल सिंह, जसपाल सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed