{"_id":"5ba3ffac867a5501a1764ba9","slug":"all-muslim-community-played-with-danger-on-the-occassion-of-muhram","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगारों पर चले बच्चे, बड़ों ने जोड़ियों का जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगारों पर चले बच्चे, बड़ों ने जोड़ियों का जुलूस निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा/नौगांवा सादात ।
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के तत्वाधान में नौ का जोड़ियों का जुलूस मोहल्ला बड़ा दरबार स्थित अजाखाना शम्स अली खां से बरामद हुआ। देशी और विदेशी हजारों अजादारों ने शिरकत की। जोड़ियों के पीछे अजादार मशहूर मुनाकिब ए-दोस्त इब्ने साकिए कौसर हुसैन हैं...पढ़ते हुए चल रहे थे। वहीं नौगांवा सादात में बच्चों ने अंगारों पर चलकर हजरत इमाम हुसैन को याद किया।
जुलूस अजाखाना मौहम्मद युसूफ मंडी चौब, बड़ा बाजार, जट् बाजार होता हुआ कटकुई स्थित अजखाना दोस्त अली पहुंचा। यहां अजादारों ने नजरे हुसैन पेश की और जोड़ियों को उनके खास मकाम पर रखा। ऐ दोस्त इब्ने सकी-ए-कौसर हुसैन हैं, जाने बतूल सिब्ते पयंबर हुसैन हैं... हजरते हसन का बरामद हुसैनप हैं, मुख्तार कारखाना-ए-दावर हुसैन हैं, हम आसियों का शाफा-ए- महशर हुसैन हैं। जुलूस के आगे हुसैनी बाजा था। जबकि उसके पीछे अजादार जोड़िया उठाकर चल रहे थे। जुलूस का जगह-जगह शहरवारिसयों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जुलूस का संचालन अंजुमने असगरी दरबारे कलां कर रही थी। जुलूस अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के तत्वावधान में निकाला गया। सदर हसन शुजा नकवी, लियाकत अमरोहवी, जिया ऐजाज, डॉ. सईदुल हसन, युसूफ नकवी, शरफ अली खां, अमजद कामल, तफजील नकवी, मोहम्मद फर्रूख, सईद परवेज, आदिल जफर खॉ, मिक्की नकवी, डॉ नाशिर नकवी, अली नकवी, गुलाम सज्जाद, हसन मुख्तार, खुर्शीद जैदी, वकार अली खॉ, युसूफ अली खां, अरमान हैदर, विलायत अली, ताजदार हुसैन, मोहम्मद इकबाल, शाने हैदर और अंजुमन रजाकाराने हुसैनी मिम्बरान ने भी शिरकत की।