फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Alipur and Sultan Nagar in Gajraula and Ganj-Kanchan Bazaar in Dhanaura are the most expensive.

Amroha News: गजरौला में अल्लीपुर व सुल्तान नगर तो धनौरा में गंज-कंचन बाजार सबसे महंगा

Sat, 27 Sep 2025 10:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 27 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Alipur and Sultan Nagar in Gajraula and Ganj-Kanchan Bazaar in Dhanaura are the most expensive.
अमरोहा। जिले में जमीन की खरीद फरोख्त के लिए सर्किल रेट बढ़ाने का मसौदा तैयार हो चुका है। प्रशासन ने इसकी प्रस्तावित दरों को भी सार्वजनिक करते हुए 29 सितंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरें प्रभावी कर दी जाएंगी। नई सर्किल रेट की दरें लागू होने के बाद जमीनों के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। गजरौला के अल्लीपुर व सुल्तान नगर और धनौरा के गंज व कंचन बाजार में व्यवसायिक जमीनें खरीदना महंगा हो सकता हैं।
विज्ञापन

पिछले कई माह से जिले में स्टांप ड्यूटी बढ़ाने की कवायद की जा रही थी। इसके लिए सभी तहसीलों में सर्वे के बाद सर्किल रेट की दरों का निर्धारण कर संभावित सूची जारी की गई है। हालांकि अभी यह सूची अंतिम नहीं है। प्रशासन ने सूची को सार्वजनिक करते हुए सभी तहसीलों के सब रजिस्ट्रार कार्यालयों पर चस्पा भी कर दिया गया है। सर्किल रेट के दरों में हो रहे बदलाव के तहत कृषि भूमि की दरों में 15 से 20 प्रतिशत व व्यवसायिक जमीनों पर 20 से 30 फीसदी तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

गजरौला की बात करें तो यहां गजरौला चौपला से नवादा रोड तक सुल्तान नगर, अल्लीपुर, चौपला और बुध बाजार में व्यवसायिक जमीन खरीदने के लिए अब पहले से अधिक सर्किल रेट चुकाना पड़ सकता है। पहले यहां सर्किल रेट की दर 54,500 रुपये प्रति वर्गमीटर थी। जिसको अब बढ़ाकर 68,100 रुपये प्रति वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनौरा में कई जगह अब यह दरें होंगी प्रभावी
इसके अलावा मंडी धनौरा में दक्षिणी बड़े फाटक से उत्तरी बड़े फाटक तक गंज बाजार में अकृषक भूमि की दर जहां पहले 39 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर थी, उसे बढ़ाकर अब 48,800 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। वाणिज्यिक भूमि की दर भी पहले 57,500 रुपये प्रति वर्गमीटर थी जिसे बढ़ाकर अब 71900 रुपये करने की तैयारी की जा रही है। पुराना स्टेट बैंक से दक्षिणी बड़े फाटक तक गंज बाजार, गढ़ी व चामुंडा पर पहले 51 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से स्टांप शुल्क देना पड़ रहा था, वहां अब 63,800 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से स्टांप शुल्क जमा कराना पड़ सकता है। छेदामल की धर्मशाला से गोयल ऑयल मिल तक व गोयल ऑयल मिल से मंडी समिति तक भी सर्किल रेट की दरें बढ़ाई गई हैं। वहां कंचन बाजार में जमीन खरीद के लिए पहले 51 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के रेट निर्धारित थे जिसे अब 63,800 रुपये प्रति वर्गमीटर करने का प्रस्ताव रखा गया है।
----

कृषि भूमि खरीदना भी होगा महंगा
सर्किल रेट बढ़ने का असर कृषि भूमि की खरीद पर भी पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग व जिला मार्ग के किनारे कृषि भूमि की खरीद करना अब महंगा हो सकता है। गजरौला, कृपानाथपुर, कलाली, कमालपुर काजी, चुचैला कलां, जलालपुर कला, झनकपुरी, तिगरिया भूड़, दरियापुर बुजुर्ग, नाईपुरा खादर, धनौरा में कृषि भूमि खरीदने के लिए अब पहले से कहीं अधिक स्टांप शुल्क जमा कराना पड़ सकता है।

------

सर्किल रेट बढ़ाने के लिए प्रस्तावित दरों की सूची सभी उपनिबंधक कार्यालयों पर चस्पा कर दी गई है। दरों से संबंधित आपत्तियां व सुझाव किसी भी कार्यालय दिवस में दिए जा सकते हैं। जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। - अनूप कुमार सिन्हा, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed