फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Akshaya Tritiya today, gold and silver markets decorated

Amroha News: अक्षय तृतीया आज, सोने-चांदी के बाजार सजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya today, gold and silver markets decorated
अमरोहा। अक्षय तृतीया शनिवार को है। इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के लिए सराफा बाजार सज गए हैं। अभी से लोग अक्षय तृतीया पर सोना या आभूषण खरीदने के लिए आर्डर देने लगे हैं। महंगाई के बाद भी अक्षय तृतीया पर सोना और आभूषणों की जमकर बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर जिलेभर में शादी समारोह की धूम रहेगी। शुभ मुहूर्त के चलते एक ही दिन में कई जोड़े परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। अक्षय तृतीय के चलते जिले के अधिकांश बैंक्वेट हॉल, शादी मंडप शादी समारोह की व्यवस्था के लिए पूर्व में ही बुक हो चुके हैं। उधर, अक्षय तृतीय पर सराफा बाजार में रौनक आ गई। इस दिन सोना चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि बैसाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि अक्षय तृतीया कहलाती है। इस दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, अन्नपूर्णा माता का जन्म हुआ था, इसी दिन ब्रह्मा के पुत्र अक्षय का जन्म हुआ था, उनके नाम पर ही अक्षय तृतीया पड़ा था। इस दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते हैं। ऐसे माना जाता है अक्षय तृतीय के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, वह अक्षय हो जाते हैं, अक्षय का अर्थ है जो कभी खत्म न हो, इस दिन शादी करना शुभ माना जाता है। इसे अनसूझ साया भी कहा जाता है। सोना चांदी की खरीदारी करना भी शुभ होता है। इस बार अक्षय तृतीय का पर्व 22 अप्रैल को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

अच्छे कारोबार की उम्मीद
अक्षय तृतीया पर उम्मीद है, सोने, चांदी की खरीदारी का ग्राफ बढ़ने की क्योंकि लोग शगुन के तौर पर खरीदारी करते हैं। जिन परिवारों में बेटा, बेटी की शादी है, वह भी अक्षय तृतीया के दिन आभूषणों की खरीदारी करने को निकलेंगे। क्योंकि अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है, घर में लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।- कुंवर विनित अग्रवाल, सराफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed