फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Akshaya Tritiya: Bullion market decorated, good business expected

अक्षय तृतीया : सजा सराफा बाजार, अच्छे व्यापार की उम्मीद

Mon, 28 Apr 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 28 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Bullion market decorated, good business expected
अमरोहा। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी शुभ मानी जाती हैं। इसको लेकर सराफा बाजार तैयार है। सोने की बढ़ती कीमतों बाद भी अक्षय तृतीया पर कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। मांग के अनुसार कारोबारियों ने कम वजन की रेंज की ज्वैलरी भी बाजार में उतारी है। बाजार में ब्रांडेड कंपनी समेत हालमार्क ज्वैलरी की भी डिमांड है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सोने व चांदी के आभूषणों की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। पिछले कुछ दिनों में सोने व चांदी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई है। सोने की कीमतों ने जहां एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत को पार कर लिया था, वहीं रविवार को भी सोने की कीमत लगभग 97 हजार रुपये रही, लेकिन इसके बाद भी बाजार में अक्षय तृतीया पर खरीद को लेकर लोगों में उत्साह बना है। बढ़ती कीमतों के बाद भी लोगों का रुझान सोने में निवेश करने को लेकर कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

30 अप्रैल को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया से पहले ही बाजार में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खरीदारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सराफा व्यवसायियों लाइट वेट ज्वैलरी की रेंज बाजार में उतारी है। कारोबारी विवेक अग्रवाल का कहना है कि गेहूं कटाई का सीजन व सोने के भाव को देखते हुए बाजार में मंदी जरूर है, लेकिन अक्षय तृतीया को लेकर तैयारी की गई है। बाजार में कम वजन के ज्वेलरी को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें लेडीज व जेंट्स अंगूठी, ईयर रिंग, मंगलसूत्र आदि की डिमांड ज्यादा रहती है। जिसकी बड़ी रेंज बाजार में उपलब्ध है। लाइट वेट में 2.50 ग्राम से लेकर पांच ग्राम तक की ज्वैलरी को खरीदना अधिक पसंद करते हैं।

खरीदारों की जरूरत के हिसाब से मंगाए गहने
सराफा कारोबारी कुंवर विनीत अग्रवाल का कहना है कि पिछले साल की तुलना में सोने व चांदी के आभूषणों की कीमतों में बढ़ोतरी जरूर हुई है। लेकिन, इसके बाद भी अक्षय तृतीया पर पुरानी परंपराओं को निभाने के लिए लोगों में खरीदारी का उत्साह कम नहीं है। लोगों की पसंद को देखते हुए ही ज्वैलरी बिक्री के लिए लाई गई है। जिसमें लाइट वेट ज्वैलरी को अधिक जगह दी गई है। जिससे खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर न लौटना पड़े।
- बाजार में कम वजर के गहनों को रखा गया है। सोने की कीमतों में वृद्धि के कारण हल्के और 18 कैरेट के आभूषणों की मांग बढ़ गई है।

- विवेक अग्रवाल, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article