फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ajay's hand the reins of Ramlila Management Committee

अजय के हाथ रामलीला प्रबंध समिति की बागडोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ajay's hand the reins of Ramlila Management Committee
रामलीला प्रबंध समिति के चुनाव में विजयी अध्यक्ष अजय गोयल समर्थकों के साथ विजयी मु्द्रा में। - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। श्री रामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव की कार्यकारिणी चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। चुनाव में अजय गोयल समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल को 49 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। 24 सदस्य भी निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

रामलीला प्रबंध समिति के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान सवेरे आठ बजे गढ़ी मंदिर में शुरू हुआ। मतदान के लिए निर्धारित दोपहर दो बजे तक 348 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। तहसीलदार अर्चना शर्मा भी लगातार भ्रमण करती रहीं। तीन बजे मतगणना शुरू हुई। पहले सदस्य पद की गणना की गई। उसके बाद अध्यक्ष पद की मतगणना की गई। मतगणना में अजय गोयल को 194 व प्रवीन अग्रवाल को 145 मत प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी सुुनील कुमार को मात्र सात मत ही मिले। दो मत निरस्त हो गए। सदस्य पद के लिए 23 लोगों का चयन सर्वाधिक मत मिलने के कारण हो गया। 24वें सदस्य का चयन गोली के जरिए हुआ। इसमें मिंटू सिंह विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

चुनाव में झगड़े की आशंका के चलते पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मौके पर चुनाव अधिकारी कमल अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह, कपिल अग्रवाल, प्रदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
आमोद कुमार, अवनीश कुमार, अमित गर्ग, अनिल सागर, अशोक कुमार, दिनेश पवार, गजब सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा, नवनीत कुमार, पुनीत मांगलिक, राजीव शर्मा, राकेश सैनी, रूपक अग्रवाल, संजीव गर्ग, मिंटू सिंह, सर्वेश शर्मा, शंकर सिंह, सुधीर कुमार, सुनील त्यागी, विकास कुमार, वीरेंद्र शर्मा, विवेक अग्रवाल, आशीष पाठक।

रामलीला के हितों के लिए काम करूंगा : अजय गोयल
श्री रामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय गोयल का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता रामलीला की लावारिस पड़ी संपत्ति को समिति के कब्जे में लेकर उसकी चहारदीवारी कराना है। उन्होंने कहा कि रामलीला के प्रति समर्पित सभी सदस्यों ने मुझे सहयोग दिया है। नगर की रामलीला को उसके पुराने स्वरूप में लाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रामलीला के हित में भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed