फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After twelve years of marriage, the married woman was evicted from the house

शादी के बारह वर्ष बाद विवाहिता को निकाला घर से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
After twelve years of marriage, the married woman was evicted from the house
दहेज लोभियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता को 12 साल बाद घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पति के अलावा सास और ससुर को आरोपित की है। पीड़िता के अनुसार आरोपीगण दहेज में दस लाख रुपये नकद के साथ मायके में आधी जमीन नाम कराने की डिमांड किए थे। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसके संग मारपीट किया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के कौराल गांव निवासी छाया त्यागी की शादी बारह वर्ष पूर्व संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र के सतुपुरा गांव निवासी दीपक के संग हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही छाया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इसको लेकर कई बार पंचायतें हुई, लेकिन ससुराल पक्ष अपने रवैये में कोई सुधार नहीं किया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये नकद और मायके में आधी जमीन नाम कराने की मांग करते रहे। जब उसने विरोध किया तो पति सहित परिवार के अन्य सदस्य तलाक देने की धमकी देने लगे। इससे वह सहम गई, तरह तरह की यातना सहती रही। इसबीच करीब एक वर्ष पूर्व पति और सास ससुर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में पिता के घर है। छाया का आरोप है कि बीते 13 मार्च को पति दीपक अपने माता-पिता के साथ उसके मायके पहुंचा, इसके बाद उसने महिला के साथ मारपीट करने लगें। इस दौरान गाली के साथ जान से मारने की धमकी भी दिए। इस दौरान जब मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी। बाद में वह थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति दीपक, ससुर सुनील और सास प्रभादेवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed