फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the accident, there was a jam on the highway, the vehicle would run for 4 hours

षण जाम, 4 घंटे रेंगे वाहन, राहगीर परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
After the accident, there was a jam on the highway, the vehicle would run for 4 hours
जोया में हाईवे पर हादसे के बाद जाम में फंसे वाहन। - फोटो : JPNAGAR
डिडौली/जोया(अमरोहा)। नेशनल हाईवे स्थित संभल चौराहे पर स्थित ओवरब्रिज पर रोडवेज बस और कार की टक्कर के बाद भीषण जाम लग गया। दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चार घंटे तक वाहन रेंगते हुए गुजरे। यातायात और नागरिक पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया तब जाकर यातायात शुरू हुआ। जाम में फंसे राहगीरों को बेहद परेशानी हुई।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर सिक्स लेन का कार्य चल रहा है। इसके लिए जोया चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जबकि संभल चौराहे पर वन साइड ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण हो चुका है। यहां से दोनों तरफ से आने वाले वाहन गुजर रहे हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वन साइड ओवरब्रिज पर वाहन दौड़ रहे थे। तभी बरेली डिपो की बस से हरियाणा नंबर इनोवा कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद मुरादाबाद और दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। थोड़ी देर में चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। श्योनाली की जियारत से लेकर नारंगपुर चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही टीएसआई धर्मेंद्र कुमार और एसओ रमेश सहरावत ने फोर्स के साथ पहुंच गए हाईवे सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने क्रेन बुलाकर हटवाया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकी। इस दौरान करीब चार घंटे तक वाहन रेंगते हुए गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धमाका और मच गई चीखपुकार
डिडौली। हाईवे पर रोडवेज की बरेली डिपो बस और इनोवा कार में हुई टक्कर इतनी तेज भी कि बेहद तेज ध्वनि के साथ धमाका हुआ। जिसके बाद बस की सवारियों में चीखपुकार मच गई। जिसने यह मंजर देखा उसकी रूह कांप उठी। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में सवारियां बस से उतर कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश में जुट गई। जबकि कार का आगे वाले हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल कार में फंसे लोगों को बाहर निकला। संवाद
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
डिडौली। हाईवे पर कार और रोडवेज की बस के बीच हुई टक्कर का मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार रहा। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। रोडवेज अपनी दिशा में सही आ रही थी। मौका मुआयना करने के बाद प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कार ही अनियंत्रित होकर बस में घुसी है। इसका अंदाजा हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर लगाया जा सकता है। कार बस के दाएं टायर की तरफ घुसी थी। संवाद

साहब बोले, मैं चलाता हूं कार, तुम पीछे बैठो
डिडौली। हादसे के समय कार का ड्राइवर पवन कुमार पीछे सीट पर बैठा था। हादसे में वह भी चोटिल हुआ है। उसका पैर और कूल्हा फ्रैक्चर हो गया है। उसके सिर में भी चोट हैं। जिला अस्पताल में पवन ने बताया कि हापुड़ के आसपास राजकुमार सर बोले, मैं कार चलाता हूं, तुम पीछे बैठो। उन्होंने बताया कि रोडवेज के चालक ने जबरन कार में टक्कर मारी थी। जिसके बाद साहब बेहोश हो गए थे, लेकिन घायल चालक को नहीं बताया कि अब उसके साहब इस दुनिया में नहीं रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed