{"_id":"693b2acf1356b2510f080ca5","slug":"after-a-minor-altercation-the-youth-reported-a-false-robbery-to-the-police-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-153279-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आपसी मामूली के बाद युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आपसी मामूली के बाद युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी
विज्ञापन
अमरोहा। आपसी विवाद के बाद युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की तो मामला आपसी विवाद का निकला। पुलिस दाेनों पक्षों से पूछताछ में जुटी है।
मामला नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव दाऊद सराय से जुड़ा है। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे गांव निवासी अमजद ने डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके साथ लूट हो गई है। बदमाश 10 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए हैं। दिनदहाड़े लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लूट की सूचना देने वाले अमजद से पूछताछ की। शुरू में वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन, बाद में उसने सही बात बताई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अमजद का थाना क्षेत्र के ही गांव पंजूसराय के रहने वाले सोइल व सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इकरार नगर के रहने वाले शहबाज से कुछ विवाद हो गया था। झगड़े के चलते उसने लूट की झूठी सूचना दे दी थी। उच्चाधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है। मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।