फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After 23 years of marriage, the married woman was divorced and thrown out of the house.

Amroha News: शादी के 23 साल बाद विवाहिता को तलाक देकर घर से निकाला

Fri, 22 Nov 2024 04:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 22 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
After 23 years of marriage, the married woman was divorced and thrown out of the house.
अमरोहा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 23 साल बाद पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। थाना नौगांवा सादात पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बीलना की शमशीदा खातून की शादी 10 जून 2001 को जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव गढ़ी निवासी मोहम्मद शाहिद के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाहिता के मायकेवालों ने काफी दान दहेज दिया, लेकर पति व सुसराल वाले खुश नहीं हुए और आए दिन दो लाख व बाइक की मांग को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करने लगे। विवाहिता सबकुछ सहन करती रही। इस दौरान दो बेटों ने जन्म लिया। परंतु दहेज के लिए प्रताड़ित करना कम नहीं हुई। कई बार पंचायत के माध्यम से भी समझौता हुआ। विवाहिता का आरोप है कि 23 फरवरी को पति ने दहेज की मांग दोहराते हुए उसे तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ते हुए बच्चों को मारपीट करके घर से निकाल दिया। विवाहिता बच्चों को लेकर मायके पहुंची और उसने कार्रवाई को थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति मोहम्मद शाहिद, ससुर सिराजुद्दीन व सास अकीला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed