{"_id":"653ac2544ccef9ec140224d6","slug":"advocates-should-work-with-dedication-towards-their-profession-justice-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-7598-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशे के प्रति निष्ठावान होकर कार्य करें अधिवक्ता : न्यायमूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशे के प्रति निष्ठावान होकर कार्य करें अधिवक्ता : न्यायमूर्ति
विज्ञापन
अमरोहा। उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल ने कहा कि अपने पेशे के प्रति ईमानदार, निष्ठावान होकर कार्य करें। पीड़ितों को न्याय मिले, इसको सदैव प्रयासरत रहें।
बार एसोसिएशन की ओर से न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल के सम्मान व जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल ने कहा कि अधिवक्ता अपने काम को पूरी ईमानदारी, निष्ठा से अंजाम दें। कोई भी व्यक्ति कठिन परिश्रम के बिना आगे नहीं जा सकता है। हम सभी को न्यायालय आने वाले वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना होगा। न्यायिक अधिकारी किसी भी प्रकार के दबाव को न मानें। जूनियर अधिवक्ता आने वाले समय को देखते हुए ऑन लाइन प्रक्रिया को पूरी तरह से अपनाएं। आज कंप्यूटर का युग है इसलिए हम सभी को अपडेट होना होगा।
जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद ने कहा कि हम सभी को न्यायमूर्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार ग्रामीण अंचल से निकलकर अपनी मेहनत, लगन से आज उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति का दायित्व संभाल रहे हैं। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार, एमएसीटी चेयरमैन समेत न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्ताओं में अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र पोषवाल, अवनीश शरण बंसल, अशोक कपूर, छत्रपाल सिंह यादव, असकरी रजा, जयप्रकाश यादव, कपिल चिकारा, अतीक अहमद, मनु शर्मा, ब्रह्मपाल राणा, अमन त्यागी, जितेंद्र बिधूड़ी, तसलीम अहमद, पुलकित शर्मा, मेंहदी हसन, बाबूराम सैनी, अरविंद सिद्धू, कुलदीप चौधरी, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --