फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   advocate tehseeldar demonstration

तहसीलदार को लेकर एसडीएम-वकीलों में हुई वार्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
advocate tehseeldar demonstration
हसनपुर (अमरोहा)। तहसीलदार की कार्यशैली से नाराज चल रहे अधिवक्ताओं को समझाने के उद्देश्य से एसडीएम ने तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ वार्ता की। सात दिनों के भीतर समस्त समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसीलदार की कार्य शैली से क्षुब्ध चल रही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए एसडीएम ने कार्यालय में बुलाया। बार अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्तागण वहां पहुंचें। यहां एसडीएम ने तहसीलदार से संबंधित अधिवक्ताओं की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने विस्तार से उनके अनुचित व्यवहार एवं कार्यशैली से संबंधित शिकायतों से अवगत कराया। निर्विवादित फाइलों का निस्तारण समय से कराने, कार्यालयों और न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर रोक लगाने, सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के व्यवहार व कार्यशैली में सुधार लाने की आवश्यकता बताते हुए सुधार लाने की मांग की। महासचिव राजीव शर्मा, राजेंद्र सिंह, सुनील भटनागर, वीर सिंह, गंगासरन खड़गवंशी, श्यौराज सिंह राणा, महावीर सिंह चौहान, नरेशपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, चन्द्रसैैन अग्रवाल आदि ने भी अपनी बात रखी। अधिवक्ताओं की शिकायतें सुनने के बाद एसडीएम विजय शंकर ने समस्याओं के निराकरण तथा व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक मांगेराम चौहान, विनोद सक्सेना, शिव चरन सिंह, नासिर अली, विजेंद्र सिंह, अमरीश शर्मा, संजय सिंह, मंगलसेन शर्मा, रमेश चंद, नुसरत अली, राजेंद्र सिंह, शेर सिंह भड़ाना, ओमपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र शर्मा, विशाल शर्मा, राजवीर सिंह, विजयपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed