फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocate Mohini's killers should be arrested within 24 hours

Amroha News: अधिवक्ता मोहिनी के हत्यारों को 24 घंटे में किया जाए गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Advocate Mohini's killers should be arrested within 24 hours
अमरोहा।
विज्ञापन

कासगंज प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। वहीं, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम, एसडीएम को सौंपा। कहा कि जल्द ही अधिवक्ता मोहिनी तोमर के हत्यारों को गिरफ्तार करके कड़ी सजा दी जाए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र पोसवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करके विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर कहा कि कासगंज में अधिवक्ता मोहिनी तोमर की नृशंस हत्या से अधिवक्ताओं में भारी रोष है। बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मोहिनी तोमर के हत्यारों को 24 घंटे में गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। उनके आश्रितों को एक करोड़ की धनराशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान अजीम अहमद, नवनीत गोले, राजू, पुलकित शर्मा, सतीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अधिवक्ता कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष अनोज कुमार यादव, सचिव मोहम्मद अरशद, अशोक कुमार, भूपेंद्र सिंह आर्य, सतवीर सिंह चौहान, मोबीन अहमद आदि मौजूद रहे। सदर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अगर जल्द ही मोहिनी तोमर के हत्यारों को गिरफ्तार न किया गया तो वे सड़कों पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद कुमार, महफूज सिद्दीकी, मंसूर अहमद, जयविंद्र सिंह, महमूद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed