फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   adminidtration of 10000 people

बाहर से आए 10 हजार लोगों पर प्रशासन की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
adminidtration of 10000 people
अमरोहा। लॉकडाउन के बाद जिले में दस हजार से अधिक लोग गैर प्रांतों और विदेश यात्रा से आए हैं। जिले में लॉक डाउन के पंद्रहवें दिन तक एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। इसलिए जिले की जनता और प्रशासन के लिए अच्छी खबर है। हालांकि जिला प्रशासन सतर्कता भी बरत रहा है। इन सभी बाहरियों को क्वारंटीन में रखा गया है। इसमें कुछ धर्मप्रचारक और दिल्ली निजामुद्दीन मरकज के जमातियों के संपर्क में आए कई लोगों शामिल है। यह लोग दिनभर क्या कर रहे है। जिला प्रशासन इनकी निगरानी कर रहा है। दिनभर पुलिस प्रशासनिक अफसर क्वारंटीन स्थल पर पहुंचकर चेक रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने के बाद गैर राज्यों में नौकरी, मजदूरी करने वाले 10,000 हजार से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चे अमरोहा अपने घर लौटे हैं। इसके अलावा 213 लोग विदेश से अपने घर आए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से डॉक्टरों की टीम ने सभी का चेकअप, स्क्रीनिंग किया है। किसी में भी कोरोना संक्रमित के लक्षण नहीं पाए गए। इसमें अधिकतर लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि गैर राज्यों के आए धर्म प्रचारक और दिल्ली के निजामुद्दीन एरिया में रहे ऐसे करीब 150 लोगों को जिले के अलग-अलग स्थान पर क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की 36 टीमें लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों ने अभी तक 40 आशंकित लोगों के सैंपल लिए हैं। इसमें नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अन्य 31 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। डॉक्टरों को बाकी रिपोर्ट भी निगेटिव आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed