{"_id":"5f9c78828ebc3e9bd760cef5","slug":"aditi-jpnagar-news-mbd3679005180","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो के निबंध प्रतियोगिता में अदिति ने बाजी मारी, 10वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसरो के निबंध प्रतियोगिता में अदिति ने बाजी मारी, 10वीं रैंक
विज्ञापन
एसएमडी कन्या गुरुकुल चोटीपुरा में छात्रा अदिति चौधरी को प्रमाण पत्र सौंपती प्राचार्या डॉ सुमेध?
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। एसएमडी कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की छात्रा अदिति चौधरी ने इसरो की हिंदी निबंध प्रतियोगिता में बाजी मारी है। कक्षा नौ और 10वीं के ग्रुप में देश स्तर पर 10वा रैंक हासिल की है। इसरो ने इस संबंध में डीएम उमेश मिश्र को भी पत्र भेजा है। उधर, डीएम ने छात्रा अदिति का हौसला बढ़ाया है। कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहीं हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित साइबर स्पेस प्रतियोगिता में अदिति चौधरी ने हिस्सा लिया। निबंध का शीर्षक अंतरिक्ष पर्यावरण और उसकी चुनौतियां था। निबंध में अदिति को देश स्तर पर 10वीं रैंक मिली है। शामली जिले की रहने वाली अदिति ने यहां पर कक्षा छह में दाखिला लिया है। इसरो के अध्यक्ष डॉ. आरके शिवन ने डीएम उमेश मिश्र की भी सराहना की है। वहीं, प्राचार्य डॉ. सुमेधा आर्या ने छात्रा को सर्टिफिकेट सौंपा गया।
दो और छात्राओं ने योग में देश स्तर पर किया नाम रोशन
अमरोहा। एसएमडी कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की दो छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कक्षा 11 की छात्रा प्रीति को चौथी रैंक और 10 की वैभव कुमारी को 19वीं रैंक मिली है। दोनों छात्राएं क्रमश: पलवल-हरियाणा और झारखंड की रहने वाली हैं। छात्राओं ने दो अक्तूबर को योग पर आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में हिस्सा लिया था।