{"_id":"66970bcf5cefea809d0981a1","slug":"action-will-be-taken-on-poor-ranking-in-cm-dashboard-dm-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-122229-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम डैश बोर्ड में खराब रैंकिंग पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम डैश बोर्ड में खराब रैंकिंग पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम ने शासन की प्राथमिकता वाले सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने खराब प्रगति वाले विभागों को चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में दुग्ध विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर वेतन काटने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सीएम डैश बोर्ड के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने सभी विभागों की समीक्षा की। उद्यान विभाग की बैठक में नई किस्म व नई तकनीक से पौधे विकसित करने को कहा। आम व अमरूद के अधिक से अधिक बाग लगाकर लक्ष्य पूरा करने को कहा। बिजली विभाग के एसडीओ की खराब प्रगति पर एक्सईएन को उनके स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिला उद्योग विभाग की प्रगति आख्या की भी समीक्षा करते हुए ओडीओपी के तहत आने वाले आवेदनों के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के सभी पैरामीटर में सभी विभाग गंभीरता के साथ कार्य करें। कहा कि सभी विभाग अपनी रैंकिंग हर हाल में सुधार लें।
बैठक में सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ सरिता द्विवेदी, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सीवीओ डॉ. आभा दत्त, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रवीण टिंगल मौजूद रहे।