{"_id":"610ee0ab8ebc3e7b2b2221b0","slug":"accused-of-trying-to-burn-married-woman-for-dowry-jpnagar-news-mbd39851760","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को तेज छिड़कर जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को तेज छिड़कर जलाने की कोशिश
विज्ञापन
अमरोहा। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश का आरोप गया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराली दहेज में पचास हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों लोगों पर हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सुबोध नगर कालोनी चंदा वाली मढ़ैया का निवासी स्व. रामौतार की बेटी शांति की शादी वर्ष 2016 में बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के रफी सराय कुम्हारी वाली गली निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाहिता की मां ने शादी में काफी दान दहेज दिया था, लेकिन उससे ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा।
आरोप है कि ससुराली बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करते हैं। बीस जून आरोपियों ने विवाहिता पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाकर मारने की कोशिश की। विवाहिता के सोने-चांदी के जेवर भी छीन लिए। किसी तरह विवाहिता ससुराल वालों के चंगुल से छूटकर अपने मायके आ गई। आरोप है कि 26 जून को फिर ससुराल वाले मायके में आ गए और दहेज की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की। मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर जान से मारने की नीयत से घर में आग लगाने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति नरेंद्र कुमार, जेठ राजेश, ननद उषा, गीता, सीता, देवर जीतू, अरुण और जेठानी सुमन के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।