फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of beating Badaun's youth hostage in Gajraula

गजरौला में बदायूं के युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating Badaun's youth hostage in Gajraula
बदायूं के युवक को गजरौला के वारसाबाद में बंधक बना लिया गया। उसकी जमकर पिटाई की गई। युवक आरोपियों के साथ दिल्ली में काम करता था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई। तुरंत पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। युवक को मुक्त कराया। उपचार के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बंधक बनाने के तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात का है। गांव निवासी युवक दिल्ली में काम करता है। उसके साथ ही बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव का युवक मिंटू भी काम करता था। बताया जा रहा है गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक परिवार के साथ रहता था। पुलिस और गांव में चल रही चर्चा के मुताबिक दो दिन पूर्व उसकी पत्नी संदिग्ध हालत में गायब हो गई। तलाश करने पर भी पता नहीं चला। पत्नी के गायब हो जाने पर वह सोमवार की रात दिल्ली से घर आ रहा था।
विज्ञापन

बदायूं का युवक भी उसके साथ था। बताया जा रहा है कि रास्ते में उसने कहीं शराब पी ली। जिससे उसके कदम लड़खड़ाने लगे। साथ काम करने के कारण मिंटू उसे घर छोड़ने चला गया। आरोप है कि यहां उस पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए गजरौला क्षेत्र निवासी ने अपने घर बंधक बना लिया। जमकर उसकी पिटाई की। युवक को बंधक बनाए जाने की खबर से पुलिस हरकत में आई। आनन फानन पुलिस गांव में पहुंची। युवक को बंधन मुक्त कराया। तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवक साथ काम करने के कारण गजरौला थाना क्षेत्र निवासी को छोड़ने गया था। गजरौला निवासी ने उसकी पिटाई की। इस मसले में तीन के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed