{"_id":"58d4316f4f1c1bb6681a6565","slug":"accident-kar-bhagi-scarpio","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा कर भाग रही स्कार्पियो को महिला दरोगा ने स्कूटी से पीछा कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा कर भाग रही स्कार्पियो को महिला दरोगा ने स्कूटी से पीछा कर दबोचा
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दंपति को टक्कर मार कर भाग रहे स्कार्पियो सवार को पकड़ने के लिए महिला दरोगा ‘मर्दानी’ बन गई। टक्कर के बाद आरोपी स्कार्पियो लेकर भागने लगा। वहां ड्यूटी कर रहीं महिला एसआई ने रोकने के लिए पीछा किया तो टक्कर मारकर उनकी स्कूटी भी गिरा दी।
संभल कर उठी तथा भाग कर स्कार्पियो के आगे खड़ी गई हो गई। स्कार्पियो सवार युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक को हवालात में डाल दिया।
कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक संदीपा चौधरी एंटी रोमियो टीम में शामिल हैं।
वह बृहस्पतिवार की सुबह मजनुओं पर नकेल कसने को बाईपास की तरफ भ्रमण कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आगे चल रहे बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। दंपति घायल हो गया। यह देख वहां मौजूद एसआई संदीपा ने स्कार्पियो चालक को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
चालक ने स्कार्पियो रोकने की बजाय दौड़ा दी। महिला दारोगा ने स्कूटी से पीछा किया, जिस पर आरोपी ने साइड मार कर स्कूटी गिरा दी। जैसे तैसे महिला दरोगा संभली और पैदल ही स्कार्पियो के पीछे भागीं। और स्कार्पियो के आगे खड़ी हो गईं। चालक को महिला दरोगा ने पकड़ लिया। कोतवाली ले जाकर हवालात में डाल दिया।
इधर घायल दंपति को लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हिरासत में लिया गया स्कार्पियो चालक देहात थाना क्षेत्र के कांकर सराय गांव निवासी शरीफ है। कोतवाल ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।