{"_id":"5f3c2c488ebc3e4adc0e5075","slug":"accident-jpnagar-news-mbd359575836","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को लेकर जा रही बस ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत, 30 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को लेकर जा रही बस ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत, 30 घायल
विज्ञापन
नौगांवा सादात में नूरपुर-छजलैट मार्ग पर डेहरी खुर्रम गांव के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात(अमरोहा)। नूरपुर-छजलैट मार्ग पर डेहरी खुर्रम गांव के पास मंगलवार को सुबह मजदूरों से भरी एक निजी बस की ट्रक से आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक-बस चालक सहित तीस सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को नूरपुर और मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि बस में फंसे चालक को केबिन काटकर निकाला गया। मुरादाबाद के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। देरशाम तक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
एक निजी बस जनपद आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और बदायूं सहित कई जनपदों की सवारियां लेकर पंजाब के लिए जा रही थी। बस में महिला-पुरुष और बच्चों सहित करीब 50 लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग पंजाब की फैक्टरियों में काम करने जा रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे बस नूरपुर-छजलैट मार्ग पर डेहरी खुर्रम गांव के पास पहुंची थी। तभी नूरपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन आगे से बुरी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर की आवास सुनकर स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आरपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मंगवा कर दोनों वाहनों को अलग कराया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालकर घायलों को एंबुलेंस से मुरादाबाद और नूरपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित तीस सवारियां घायल हो गईं। इसमें बारह सवारियों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने केबिन काटकर बस चालक को बाहर निकला और मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बस चालक की शिनाख्त नहीं होे सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने बस में सवार अन्य लोगों को दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना कराया है।
यह लोग हुए घायल
बस और ट्रक की टक्कर में रामपूजन, रामलाल सिंह निवासी खानजहांपुर थाना फूलपुर आजमगढ़, निखिल निवासी सुल्तानपुर थाना फूलपुर आजमगढ़, प्रदीप कुमार, दीपक निवासी बढौना थाना शाहगंज जौनपुर, वृंदलाल, सीमा देवी, दिनेश, सोनी, मुकेश, रोशन, निवासी भीमलपुर थाना पवई आजमगढ़, अनिल यादव, उमाशंकर निवासी कटघर थाना सराला जौनपुर, संजय कुमार निवासी जोनरा थाना अखंडनगर सुल्तानपुर, आशिया बानो, सोहिल, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद सुहैल निवासी मलवा पहाड़पुर थाना मुतियरपुर सुल्तानपुर, लाल बहादुर, रोहित यादव निवासी परतिया कलां थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़, मोहम्मद कमाल निवासी मलवा पहाड़पुर थाना मुतियरपुर सुल्तानपुर, गुड्डू, दिनेश निवासी महौला थाना अरौला आजमगढ़, सुखवीर सिंह निवासी गांव धमौरा थाना कुढ़ फतेहगढ़ संभल, वीरेंद्र सिंह निवासी सुरैनी पापड़ी थाना फैजगंज बेहटा बदायूं, ब्रजेश सिंह निवासी बरौना थाना शाहगंज जौनपुर, आसिफ निवासी सजानगंज जौनपुर सहित 30 सवारियों घायल हो गईं।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह देहरी खुर्रम गांव के पास बस-ट्रक की टक्कर हो गई थी। हादसे में करीब तीस लोग घायल हुए हैं। बस चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किए जा रहे हैं। बस में सवार सभी लोग पंजाब की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं।- आरपी शर्मा, इंस्पेक्टर, थाना नौगांवा सादात