{"_id":"5ecec77d8ebc3e90784e5b16","slug":"accident-hasanpur-news-mbd3505842194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे का दरवाजा युवक पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे का दरवाजा युवक पर गिरा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। नगर में बुधवार देर शाम लोहे का दरवाजा गिरने से नीचे दबे युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर गया था। वहां दरवाजा खोलने की कोशिश में दरवाजा गिर गया। जिसे हादसा हो गया। बिना किसी कार्रवाई के ही शव को दफनाने की तैयारी चल रही है।
बताते हैं कि नगर के मोहल्ला कंकर वाला कुआं मछली मंडी निवासी 25 वर्षीय छोटू पुत्र महफूज उर्फ छैना बुधवार शाम को कनेटा रोड स्थित अपनी विवाहित बहन के घर गया था। वहां दरवाजा बंद होने पर छोटू उसे खोलने की कोशिश करने लगा। लोहे का दरवाजा जर्जर दीवार में लगा होने की वजह से दरवाजा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर छोटू बुरी तरह से घायल हो गया। मोहल्ले के लोग उसे अस्पताल में ले गए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में छोटू समेत तीन भाई थे। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है । छोटू की भी मौत होने से अब एक भाई रह गए हैं। छोटू अभी अविवाहित था।