{"_id":"5e21f1468ebc3e4af81a7b77","slug":"accident-gajraula-news-mbd336703275","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही मासूम को कैंटर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रही मासूम को कैंटर ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। दो मासूम भाई-बहन के साथ जंगल से लौट रही बच्ची को हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। छोटे भाई-बहन बाल-बाल मच गए। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटे लोग बालिका के शव को सीएचसी लेकर पहुंचे। बाद में परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की अपराह्न यह हादसा लगभग तीन बजे हाईवे पर ब्रजघाट से पूर्व जीरो बंधे के निकट हुआ। गांव मोहम्मदाबाद निवासी शीशपाल की दस वर्षीय पुत्री गुड़िया जंगल से लौट रही थी। बताते हैं कि उसके साथ उसके दो छोटे भाई-बहन भी थी। हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टैंकर ने गुड़िया को टक्कर मार दी। इससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके भाई-बहन पीछे थे, जिससे उनको चोट नहीं आई। हादसे के बाद घबराया चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उधर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर आ रहे गांव ओसीताजगदेपुर निवासी संतोष ने गुड़िया को उठाया और सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतका गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। शाम को काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज एसआई पवन पाठक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
अपंजीकृत के उपचार से मासूम की मौत, हंगामा
गजरौला। गंगा पार स्थित गांव दारानगर में अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा भी किया लेकिन बाद में शांत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। शुक्रवार को गांव निवासी बलवंत का ढाई वर्षीय पुत्र विक्की अचानक बीमार हो गया। परिजन उसे गांव में ही अपंजीकृत चिकित्सक के पास ले गए। आरोप है कि उसके गलत उपचार से बालक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि इसके बाद गांव पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। बाद में लोगों के समझाने पर परिजन शांत हो गए। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।