{"_id":"64ac15f0afe60e466a0f9f95","slug":"accident-due-to-breakage-of-railing-of-break-dance-swing-in-urs-amroha-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: ब्रेक डांस झूले की रेलिंग टूटने से कई लोग घायल, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: ब्रेक डांस झूले की रेलिंग टूटने से कई लोग घायल, दो की हालत नाजुक
Mon, 10 Jul 2023 08:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:00 PM IST
सार
अमरोहा में सालाना उर्स में लगे ब्रेक डांस झूले की रेलिंग टूटने से हादसा हो गया। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कड़ी मशक्कत के साथ रेलिंग के नीचे दबे लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
रेलिंग टूटने से घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उझारी। नगर के शेख दाऊद रहमतुल्लाह आले के मजार पर चल रहे सालाना उर्स में लगे ब्रेक डांस झूले की रेलिंग टूटने से हादसा हो गया। उसमें कई लोग घायल हो गए। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात मेले में लगे ब्रेक डांस पर रात के समय भारी संख्या में लोग झूला झूलने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
रेलिंग टूटने से मची अफरा तफरी
तभी अचानक झूले की रेलिंग टूट गई और उस पर खड़े लोग नीचे आ गिरे और रेलिंग के नीचे दब गए। यह देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के साथ रेलिंग के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। गंगवार निवासी अनस पुत्र बाबू वह टांडा निवासी हैदर पुत्र जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि झूले पर क्षमता से अधिक लोगों को बिठाया जा रहा था।
विज्ञापन
बरसात के चलते जान जोखिम में डालकर झूला झूल रहे हैं लोग
शेख दाऊद रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर चले रहे सालाना उर्स में इस बार कई बड़े हिंडोले जैसे ब्रेक डांस, हथोड़ा वाला हिंडोला, टावर हिंडोला एक ही स्थान पर मानकों की अनदेखी कर लगाए गए तथा बारिश के मौसम में कोई भी कंक्रीट ग्राउंडिंग नहीं की गई। इसके चलते बड़ा हादसा होने की संभावना लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन