फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   AAP staged a 'begging drive' in protest against the theft of Ram Mandir donation funds.

Amroha News: राम मंदिर के चंदे की रकम चोरी के विरोध में आप ने किया भिक्षाटन

Tue, 23 Jun 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
AAP staged a 'begging drive' in protest against the theft of Ram Mandir donation funds.
गजरौला। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने श्रीराम मंदिर के चंदे की रकम हेराफेरी के विरोध में भिक्षाटन किया। कहा कि 420 रुपये चंपत राय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बीते रविवार को गंगा प्याऊ शिव मंदिर पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों से भिक्षा मांगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुशल चौधरी ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सबकी आस्था और मर्यादा के प्रतीक हैं। उनके भव्य मंदिर निर्माण के नाम पर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई समर्पित की थी। जिसमें भारी हेराफेरी की जा रही है। यह राम भक्तों की भावनाओं के साथ विश्वासघात है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चंपत राय को 420 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजा जाएगा। उनको संदेश दिया जाएगा कि मंदिर के चंदे पर डाका डालना बंद करें। भिक्षाटन कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के बीच जाकर भाजपा और आरएसएस के इस चंदा चोर चेहरे को बेनकाब करना है। जब तक भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर विजयपाल सिंह, अमर सिंह खागी, नफीस अहमद, कविता कांत, सोमपाल चौहान, हुकम सिंह खागी, कलुआ खागी, हर शरण चौहान, राजदीप सिंह, सचिन धारीवाल, जनम सिंह, शिवलाल सिंह ,जगदीश सैनी, सतपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुशील मान, मेघपाल सिंह, अर्पित शर्मा, शिवानी, अनामिका, रविकांत , धर्मेंद्र यादव, सरदार जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed