फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A youth was attacked over a dispute regarding a house and shop, and an FIR was lodged against three brothers.

Amroha News: मकान-दुकान की रंजिश में युवक पर हमला, तीन भाइयों पर प्राथमिकी

Sun, 24 May 2026 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked over a dispute regarding a house and shop, and an FIR was lodged against three brothers.
नौगावां सादात। मकान और दुकान को लेकर चल रही रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाइयों ने युवक पर सरेबाजार हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


मोहल्ला नई बस्ती निवासी सलीम अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाइक शोरूम के पास उनका मकान और दुकान स्थित है। इसी संपत्ति को लेकर पड़ोस में रहने वाले साजिद, काइद और शुऐब उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि तीनों भाई पहले भी कई बार उन्हें धमका चुके हैं और विवाद करते रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक 21 मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी भी देकर गए। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर साजिद, काइद और शुऐब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed