फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man who had returned from his in-laws' house took his own life by hanging himself.

Amroha News: ससुराल से लौटे युवक ने फंदे पर लटकर कर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young man who had returned from his in-laws' house took his own life by hanging himself.
गजरौला। ससुराल से लौटे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर निवासी कामेंद्र जाटव (26) राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। कई साल पूर्व उसके भाई बंटी का निधन हो गया। जिसके बाद उसकी पत्नी की शादी कामेंद्र के साथ कर दी गई। नाईपुरा में उसकी ससुराल हैै। पत्नी इस समय ससुराल में है। ग्राम प्रधान गजराज सिंह ने परिजनों के हवाले से बताया कि शुक्रवार को कामेंद्र ससुराल गया था। वहां से वह करीब दोपहर 1.30 बजेे घर पर आया। उसके भाइयों ने उसे घर पर आने के बाद रोते देेखा। मगर उनको कोई बात नहीं बताई। उन्होंनेे समझा कर उसे चुप कर दिया। वह अपने काम में लग गए। करीब 2.30 बजे वह कमरे में गया। अंदर से बंद कर गले में गमछा से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसका कमरा अंदर से बंद देखा। उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खिड़की से झांकने पर फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा। घटना के बारे में परिजनों ने जानकारी ली। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामनेे आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैै। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed