फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man was killed by beating him with sticks and iron rods, his father was also left half dead

Amroha News: लाठी-डंडों और सरिये से पीटकर युवक की हत्या, पिता को भी किया अधमरा

Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed by beating him with sticks and iron rods, his father was also left half dead
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

भाई के साथ हुई मारपीट की थाने में तहरीर देने जा रहे गांव फौंदापुर निवासी किसान योगेश (27) की कार सवार दबंगों ने लाठी डंडे व सरिये से पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक के पिता जहेंद्र सिंह को भी अधमरा कर दिया।
बचाने आए ताऊ नरेश सिंह की भी पिटाई की। बाइक पर सवार तीनों को आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर गिरा दिया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने दो नामजद सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, एक आरोपी मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार रात आठ बजे दरियापुर बुजुर्ग मार्ग पर हुई।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी जहेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पास के ही गांव वारसाबाद निवासी पूर्व प्रधान राजवीर की उनके गांव में शराब की दुकान है। जिस पर शनिवार दोपहर फौंदापुर और वारसाबाद के युवकों में विवाद हो गया था। उक्त युवकों में मारपीट भी हुई थी। उस समय मामला रफादफा हो गया था। शाम सात बजे उनका छोटा बेटा प्रशांत गजरौला में खरीदारी करने गया था। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने पूर्व प्रधान, उसके भाई मनोज और अन्य साथियों ने प्रशांत के साथ मारपीट की। जहेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर के समय ठेके पर हुए विवाद से उसके बेटे प्रशांत को कोई लेनादेना नहीं था। इसके बाद भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मामले की जानकारी होने पर जहेंद्र, बेटे योगेश और बड़े भाई नरेश सिंह के साथ बाइक से थाने में प्रशांत के साथ हुई मारपीट में तहरीर देने जा रहे थे। योगेश बाइक चला रहे थे। जबकि, नरेश और जहेंद्र पीछे बैठ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में उनको अपने पीछे दो कार आती दिखाई दीं, जिनमें कई लोग सवार थे। कार सवारों के पीछा करने का आभास होने पर जहेंद्र के कहने पर योगेश ने बाइक दरियापुर बुजुर्ग वाले मार्ग पर मोड़ दी। वह कुछ ही दूर होली चौक पर पहुंचे थे। इस बीच कार सवार पीछा करते हुए आ गए। आरोप है कि कार सवारों ने टक्कर मारकर बाइक गिरा दी।
आरोपियों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे और सरियों से हमला कर दिया। बचाने के कोशिश में आरोपियों ने बड़े भाई नरेश सिंह की भी पिटाई की। आरोप है कि दबंगों ने फायरिंग की और तमंचे भी लहराए। कार सवार आरोपी पिता-पुत्र को अधमरा छोड़कर भाग गए। इस बीच जहेंद्र के बड़े भाई नरेश के फोन करने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर आए। पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल योगेश को उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह योगेश के परिजन व ग्रामीण थाने में पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
आरोपी बोला, भाई को थप्पड़ मारने का लिया बदला
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मृतक के पिता जहेंद्र सिंह की तहरीर पर वारसाबाद निवासी मनोज, उसके भाई राजवीर और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। राजवीर पूर्व ग्राम प्रधान है। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में मनोज ने बताया कि दिन में उसके भाई राजवीर को शराब की दुकान पर कहासुनी के दौरान योगेश ने थप्पड़ मार दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने भाई राजवीर व चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि उसका चालान किया जा रहा है।
आपराधिक प्रवृत्ति का है एक आरोपी

फौंदापुर निवासी योगेश की हत्या करने का एक आरोपी कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई साल पहले एक अनुसूचित जाति के तत्कालीन ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करने पर भी आरोप है। साथ ही उस पर पेशाब पिलाने का भी आरोप लगा था, लेकिन राजनीतिक पहुंच के कारण वह पुलिस कार्रवाई से बच गया था।
युवकों को गलत संगत में डालने के बाद खरीदता है जमीन :
युवक की हत्या करने के आरोपी वारसाबाद गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पर आरोप है कि वह युवकों को शराब पिलाकर उनको गलत संगत में डालता है। इसके बाद उनकी जमीन खरीदता है। बेरोजगार युवकों का इस्तेमाल लड़ाई झगड़े के लिए करता है।
मृतक का आठ और पिता का तीन बार करना पड़ा एक्सरे

पीटकर मौत के घाट उतारे गए योगेश पर शरीर पर घाव या चोट के निशान थे। यही हालत उनके पिता जहेंद्र सिंह चौहान की भी थी। दोनों को मरणासन्न हालत में सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के लिए चिकित्सकों को योगेश का आठ बार एक्स-रे करने पड़े। वहीं उनके पिता का भी तीन बार एक्स-रे किया गया। इस बात की पुष्टि सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने की है।
शराब की ओवररेटिंग

बनी घटना की वजह

हत्यारोपी राजवीर की फौंदापुर में शराब की दुकान है। कुछ लोगों का कहना है कि शनिवार दोपहर कुछ युवकों के साथ योगेश ने भी शराब के पव्वे खरीदे थे। आरोप है कि राजवीर एक पव्वे पर दस रुपये ओवररेट ले रहा था। जिस पर राजवीर की युवकों से कहासुनी हो गई थी।

लाठी डंडे-सरिया रखी कार पुलिस कब्जे में ली

आरोपियों की एक कार पुलिस ने कब्जे में ले ली। पुलिस को कार से वारदात में प्रयुक्त लाठी डंडे, सरिया मिले। इसके अलावा उसमें शराब के पव्वे, नमकीन आदि भी मिले हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने बैठकर शराब पी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed