फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man committed suicide by hanging himself in a family dispute

Amroha News: पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself in a family dispute
पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन

गजरौला। पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजन युवक को सीएचसी में लेकर आए। जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला थाना क्षेत्र के गांव कुमराला बहादुरपुर का है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि शनिवार देर रात कुमराला बहादुरपुर निवासी राहुल (28) का शव उसके कमरे में फंदे पर लटकता मिला। जानकारी करने पर परिजनों ने बताया कि राहुल ने पत्नी से विवाद के चलते फंदे पर लटककर जान दी है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

------



पुलिस ने मिलाया परिजनों से बिछड़ा ढाई साल का मासूम
गजरौला। परिजनों से बिछड़ा ढाई साल का मासूम पुलिस ने बरामद कर मिला दिया। मासूम खेलते समय चुपचाप घर से निकल गया था। रविवार दोपहर ढाई बजे टीचर कॉलोनी सामने एक ढाई साल का बालक भटक रहा था। उसे काफी देर तक लावारिस घूमते देख आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। मासूम कुछ नहीं बता पा रहा था। जानकारी होने पर डॉ. दीपक गंगवार व उनकी पत्नी दीपाली गंगवार भी आ गए। उन्होंने थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार गिरि ने नगर में यह धार्मिक स्थलाें से ऐलान कराया। उधर मासूम को तलाश करते हुए परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मासूम उसके परिजनों को सौंप दिया। वह सुल्तान नगर मोहल्ले में हसनपुर रोड निवासी मोमीन का बेटा अनस है। मोमीन ने बताया कि एक अस्पताल में रिश्तेदार भर्ती था, जिसे देखने आए थे। संवाद
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed