फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a women burn body found in store room

स्टोर रूम में जला मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
a women burn body found in store room
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के गांव नाजरपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर की दूसरी मंजिल पर स्टोर रूम में जला हुआ मिला। घटना के बाद पति फरार हो गया। यह उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी को जहर देकर हत्या के आरोप में पति जेल जा चुका है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव नाजरपुर में किसान सतपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे कुलदीप की शादी सर्वेश के साथ हुई थी। सर्वेश पर दो बच्चे थे। सर्वेश की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। पति कुलदीप सर्वेश को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में वह जेल जा चुका है। इसके कुछ दिनों बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। करीब एक साल पहले कुलदीप कुशीनगर जिले की इंदू को घर ले आया था। कुलदीप के दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के साथ अलग रहते हैं। जबकि कुलदीप और इंदू अलग घर में रहते थे। गुरुवार की शाम इंदू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर में दूसरी मंजिल पर स्टोर रूम में पड़ा मिला। शव बुरी तरह से जला हुआ था। रात करीब आठ बजे ससुर सतपाल सिंह किसी काम से घर पहुंचे तो उन्होंने इंदू का शव पड़ा देखा। पति कुलदीप घर से फरार था। सूचना मिलते ही एसओ अरिहंत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इंदू के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अरिंहत कुमार ने बताया कि घटनास्थल और पति का फरार होना हत्या की तरफ इशारा कर रहा है। कुलदीप पहली पत्नी सर्वेश को जहर देकर हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जिसमें उनका समझौता हो गया था। फिलहॉल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
अमरोहा। संदिग्ध हालत में इंदू की मौत पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई गला दबाकर हत्या के बाद जलाने की बात कह रहा है तो कोई खुद आग लगाकर आत्महत्या की बात कह रहा है। शनिवार की दोपहर तक कुशीनगर से इंदू के परिजन नहीं पहुंचे थे। इसलिए पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। अब पुलिस को इंदू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed