फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman was harassed for dowry and thrown out of the house, case filed against 9

Amroha News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर महिला को घर से निकाला, 9 पर केस

Sat, 04 Jan 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A woman was harassed for dowry and thrown out of the house, case filed against 9
ओबरी(संभल)। असमोली थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने के मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नया गांव मतावली पट्टी परशुराम निवासी रहनुमा ने एसपी को बताया कि चार साल पहले उसका निकाह हारून निवासी वरखेड़ा डिडौली जिला अमरोहा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज देने का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि पति और जेठ उसे प्रताड़ित कर रहे थे। करीब एक माह पहले पति ने उसके साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि आग लगाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 26 दिसंबर को आरोपी मायके आए और दहेज की मांग की। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने हारून, युनुस, जहीर, बुंदू, शफीक, छोटे, मुनीजा, आसमा और शहजहां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed