{"_id":"673cfba2485b4c6a860ab5c4","slug":"a-woman-died-after-falling-from-a-moving-bike-on-gajraula-hasanpur-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-129466-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला-हसनपुर मार्ग पर चलती बाइक से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला-हसनपुर मार्ग पर चलती बाइक से गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
गजरौला मार्ग पर चलती बाइक से गिरी महिला नगमा (38) की मौत हो गई। महिला मेरठ में भर्ती भांजे को देखकर लौट रही थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
सैदनगली क्षेत्र के गांव कनेटा निवासी अफसार की पत्नी नगमा का गांव गंगवार निवासी भांजा अबूजर का तीन पहले हादसे में घायल हो गया था। जिसका मेरठ में इलाज चल रहा है। सोमवार को नगमा पति अफसार के साथ बाइक से मेरठ भांजे अबूजर को देखने गई थी। देर शाम वह घर लौट रही थी। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर दीपपुर के पास नगमा चलती बाइक से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। चलती बाइक पर अचानक महिला को हार्ट अटैक होने की आशंका भी जताई जा रही है। बिना किसी कार्रवाई के ही परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए और शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। महिला ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।