{"_id":"66ca707a22ee6ca1b4052097","slug":"a-truck-loaded-with-grocery-items-overturned-on-the-highway-causing-a-traffic-jam-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124433-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहरी सीमा के 45 गांव 12 करोड़ रुपये से संवरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहरी सीमा के 45 गांव 12 करोड़ रुपये से संवरेंगे
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका में शामिल हुए 45 गांव जल्द ही विकास की दौड़ में शामिल हो जाएंगे। इन गांवों में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए 15वें वित्त के प्रस्तावों को डीएम ने अनुमति दे दी है। लंबे समय के इंतजार के बाद अब नई आबादी में नाली सड़कें बनेगी, तो वहीं खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। लोगों की पेयजल किल्लत भी दूर की जाएगी। फिलहाल, प्रस्तावों के आधार पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अमरोहा नगर पालिका सीमा विस्तार के दौरान पंचायत राज विभाग की 21 ग्राम पंचायत के 45 गांवों को अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। पंचायती राज विभाग से कटने के बाद इन गांवों में विकास कार्य लगभग चौपट हो गए थे। साल भर से यहां के लोग विकास कार्यों के लिए तरस रहे हैं। अधिकांश गांव में साफ-सफाई का काम बंद है, लेकिन अब जल्द ही इन गांवों की दशा सुधरने वाली हैं। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि 15वें वित्त के 12 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को शुक्रवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी ने अनुमति दे दी है।
इसके तहत ढाई करोड़ रुपये की लागत से पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जबकि तीन करोड़ रुपये की लागत से नाले, नाली और सड़कें बनाई जाएंगी। 80 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। 30 लाख रुपये की लागत से जगह-जगह वाटर एटीएम लगाने की तैयारी है। खराब पड़े हैंडपंपों को रीबोर करने के लिए 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ईओ बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये हैं नगर पालिका में शामिल हुए गांव
खालकपुर खुर्द, कलाली, दुर्गपुर, मिलक मोहम्मदी, मोहनपुर नाजिब जनूब, अमरोहा देहात, गुलड़िया, अलहेदादपुर खुर्द, मीरा सराय, सलेमपुर हेमनगर, हुसैनपुर निकट मालीखेड़ा, अली मोहम्मदपुर, मकसूदपुर, पंडकी, चक पंडकी, रायपुर खुर्द, रामपुर घना, दासीपुर, पचोकरा मेहरबान अली, उमरपुर, केशोपुर, एवजबाद, पिलक सराय, नाजरपुर खुर्द, पट्टी रायपुर कला, रायपुर कला, उकसी, अहरोई, मिलक बिकनी, हाशमपुर, महुवा, दूल्हापुर, दाऊसराय, पंजू सराय, जलालपुर नरायन, फाजलपुर, रजाकपुर, मोहम्मदपुर भूड़ा, अकबरपुर पट्टी, महमूदपुर जत्ती, फरीदपुर घोसी, मकनपुर कस्बा सईद, चकगढ़मल गांव शामिल हैं।
सीमा विस्तार के विरोध में थे ग्राम प्रधान
नगर पालिका में शामिल हुई 21 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान सीमा विस्तार के विरोध में थे। ग्राम प्रधानों का कहना था कि 1992 में नगर पालिका अमरोहा का गजट जारी हुआ था। इसमें भविष्य में नगर पालिका में शामिल होने के लिए कुछ गांव दर्शाए गए थे, लेकिन जिम्मेदारों ने में खेल करते हुए नगर पालिका से सटे कुछ गांव को छोड़ दिया, जबकि उनसे दूर के गांव को शामिल कर लिया गया। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल वर्ष 2026 में खत्म होना था, लेकिन डेढ़ साल में ही प्रधानी छिनना उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत बताया। इस संबंध में ग्राम प्रधान हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। ऐसे में ग्राम प्रधानों के तरफ से दायर की गई याचिका को उनके अधिवक्ता ने वापस ले लिया था। हालांकि नगर पालिका चुनाव के बाद अधिकांश ग्राम प्रधान अब सभासद बन गए हैं।