{"_id":"69276cb7c272f15d5c0c6790","slug":"a-truck-loaded-with-chemicals-caught-fire-after-colliding-with-a-bike-blocking-the-hasanpur-gajraul-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-152287-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाइक से टकराने के बाद केमिकल भरे ट्रक में आग, हसनपुर-गजरौल मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाइक से टकराने के बाद केमिकल भरे ट्रक में आग, हसनपुर-गजरौल मार्ग जाम
Thu, 27 Nov 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर के गजरौला मार्ग पर केमिकल से लदे ट्रक में लगी आग। वीडियो ग्रैब
हसनपुर। गजरौला मार्ग पर बुधवार रात बाइक से टकराने के बाद केमिकल के ड्रमों भरे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। हादसे में एक युवक घायल हुआ है जिसका उपचार कराया जा रहा है। उधर, सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
गांव सिहाली जागीर निवासी जमाल बाइक से बुधवार रात करीब 7.45 पर हसनपुर से गांव की ओर जा रहे थे। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर गांव मनौटा के पास सामने से आ रहे केमिकल के ड्रमों से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद ट्रक का चालक कूदकर भाग गया। वहीं, इस बीच ट्रक में आग लग गई।
देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने लोगों को आग लगे ट्रक से दूर कराया। करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
घटना के दौरान मार्ग पर जाम लग गया। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक में केमिकल से भरे हुए ड्रम रखे हुए हैं। जिनकी वजह से आग ने विकराल रूप लिया। ट्रक कहां से कहां को जा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है।