फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A three-and-a-half-year-old girl playing outside her maternal grandparents' house was brutally raped; the accused was arrested in an encounter.

Amroha News: ननिहाल में घर के बाहर खेल रही साढ़े तीन वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A three-and-a-half-year-old girl playing outside her maternal grandparents' house was brutally raped; the accused was arrested in an encounter.
सैदनगली। ननिहाल में घर के बाहर खेल रही साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी गांव के रहने वाले गजेंद्र सिंह (48) ने दुष्कर्म किया। आरोपी चाॅकलेट देने का लालच देकर बच्ची को गांव के पास नहर किनारे ले गया था। वहां दुष्कर्म करने के बाद लहूलुहान हालत में बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची को तलाश करते हुए पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गजेंद्र सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस में उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज वारदात सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। साढ़े तीन वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल में रहती है। मंगलवार की देर शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति बच्ची को चाॅकलेट देने का लालच देकर बहला-फुसलाकर कर अपने साथ गांव के बाहर नहर किनारे ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में वह बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची के अचानक घर के बाहर से गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिजन गांव के बाहर नहर किनारे पहुंचे तो बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। तुरंत उसी स्थान पर पहुंचे जहां बच्ची पड़ी हुई थी। लहूलुहान हालत में बच्ची को देखकर परिजन अचंभित रह गए। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सैदनगली थानाध्यक्ष विकास सहरावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद भी घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किसी ने नहीं देखा और न बच्ची कुछ बताने की स्थिति में थी, इसलिए पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। साथ ही गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की पहचान कुंदरकी भूड़ के रहे वाले गजेंद्र के रूप में हुई।
इसके बाद सीओ पंकज त्यागी के निर्देशन में टीम ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष विकास सहरावत के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को बेगपुर मुंडा गांव के जंगल में नहर के पुल के पास घेर लिया। इस दौरान वह बाइक पर सवार होकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने गजेंद्र से रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो गजेंद्र के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल गजेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
------
बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले की सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान करके उसे बारह घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत सामान्य है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
- अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
-----------
दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार का इनाम

सैदनगली। मासूम के साथ दरिंदगी के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस ने 25 हजार का नकद इनाम दिया। बुधवार की सुबह को बेगपुर नहर के पास थानाध्यक्ष विकास सहरावत, एसएसआई दीपक कुमार, एसआई रामनिवास, एसआई सतेंद्र नागर, एसआई आकाश, सिपाही रोहित, सिपाही गौरव, सिपाही शिवा हुड्डा, सिपाही सागर देशवाल, सिपाही हिलाल, सिपाही प्रवीन कुमार की टीम ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। संवाद
वारदात से पहले काफी देरतक बच्ची के ईद गिर्द घूमता रहा आरोपी

सैदनगली। मासूम बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देने से पहले मंगलवार की शाम को आरोपी बच्चे के आसपास घूमता रहा। यह बात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में देखी गई है। बच्ची अपने नाना के घर के पास रास्ते पर खेल रही थी। उसी वक्त आरोपी वहां पहुंचा। काफी देरतक वह बच्ची के ईद गिर्द घूमता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची को अपने साथ ले जाने पहले आरोपी ने गांव में स्थित शराब के ठेके से खरीदकर शराब पी थी। फिर उसी के पास खेल रही बच्ची को अपने साथ ले गया था। संवाद
पति से मनमुटाव के चलते एक वर्ष से मायके में रह रही है मासूम की मां
सैदनगली। जिस मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। वह ननिहाल में रहती है। जबकि उसका मूल गांव जनपद मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र का है। बच्ची की मां करीब एक साल पहले अपने पति से चल रहे मनमुटाव की वजह से मायके में रह रही है। संवाद

तीन बच्चों का पिता है मासूम के दरिंदगी का आरोपी
सैदनगली। बच्ची से दरिंदगी का आरोपी गजेंद्र तीन बच्चों का पिता है। उस पर दो बेटे और एक बेटी भी है। गजेंद्र का खेत उसी गांव के पास है। जहां से वह मासूम को बहला फुसलाकर ले गया था। आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed