फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A theme park will be built on 12 bighas of trenching ground land, costing Rs 3.5 crore.

Amroha News: ट्रेंचिंग ग्राउंड की 12 बीघा भूमि पर बनेगा थीम पार्क, साढ़े तीन करोड़ होंगे खर्च

Tue, 14 Oct 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A theme park will be built on 12 bighas of trenching ground land, costing Rs 3.5 crore.
अमरोहा। स्मार्ट सिटी में शामिल अमरोहा नगर पालिका अब नई कवायद करने की तैयारी में है। इसके तहत 12 बीघा कूड़े की जमीन का सौंदर्यीकरण होगा जिसे थीम पार्क का रूप दिया जाएगा। इसमें बच्चों के मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध होंगे। इसका सौंदर्यीकरण ग्रेटर नोएडा के थीम पार्कों की तर्ज पर होगा। इस पार्क को पिकनिक स्पॉट भी कहा जाएगा। इसमें खाने पीने की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही भूल भुलैया भी बनाई जाएगी। इसे बनाने में पालिका साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन


शहर से सटे डीएफओ कार्यालय के पास जटीवन है। यहीं पर अकबरपुर पट्टी गांव पड़ता है। अकबरपुर पट्टी में नगर पालिका की करीब 12 बीघा जमीन है यहां पर शहर में इकट्ठा होने वाला कूड़ा डाला जाता है लेकिन इस कूड़े के ढेर को खत्म करके नगर पालिका ने थीम पार्क बनाने का फैसला लिया है। थीम पार्क में बड़ों के साथ बच्चों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा जाएगा। यह पार्क कई सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन


थीम पार्क में बच्चे जमकर मौज मस्ती कर सकेंगे। राइडिंग, झूले व पानी के खेलों के जरिए कई गतिविधियों का आनंद ले पाएंगे। वाटरपूल में तैरने, डांस के अलावा बच्चों को पिकनिक मनाने के लिए भी कई सुविधाएं मिलेंगी। जमीन के हिसाब से पार्क का नक्शा तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरंजन के लिए सवारी की भी व्यवस्था होगी

ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि थीम पार्क में मनोरंजन के लिए सवारी, जैसे रोलर कोस्टर और वाटर राइड, के साथ-साथ दुकानें, रेस्टोरेंट और अन्य मनोरंजन स्थल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि साल 2025 में शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ मुरादाबाद की तर्ज पर स्मार्ट शहर बनाने की कवायद हो रही है। इसके लिए शहर में आने वाले मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। गांधी मूर्ति चौराहा का दोबारा से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इतना ही नहीं नगर पालिका में शामिल हुए गांवों में सड़क, नाली व अन्य विकास कार्य भी कराए रहे हैं।

पालिका क्षेत्र में ये कार्य भी हैं प्रस्तावित

कार्यालय भवन, को-वर्किंग स्पेस, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, फूड स्ट्रीट हब/रात्रि-साप्ताहिक बाजार, कियॉस्क, मैकनाइज्ड एवं अन्य स्मार्ट पार्किंग, कौशल विकास केंद्र, नगरीय संग्रहालय, प्रदर्शनी स्थल, वाणिज्यिक स्थल, टाउनहाल, बरातघर, सीनियर केयर सेंटर, रिटायरमेंट होम, आर्ट गैलरी, सभागार, प्रदर्शन कला केंद्र, कम्युनिटी थियेटर, कैफे, बुक कैफे, पेट क्लीनिक, पार्क, आश्रय, मेला, सिटी ब्रांडिंग, निराश्रित गृह, रैन बसेरा, पुस्तकालय, डिजिटल पुस्तकालय, स्टडी सेंटर, बहुउद्देश्यीय खेल सुविधाएं, ओपन जिम, अर्बन प्लाजा, पुर्नवास, नैदानिक केंद्र, कल्याण केंद्र, योगशाला, शिशु गृह का निर्माण भी प्रस्तावित हैं।




शहर रका कूड़ा डालने वाली 12 बीघा जमीन का सौंदर्यीकरण कर थीम पार्क बनाने की तैयारी है। इस पर साढ़े तीन करोड़ खर्च किए जाएंगे। थीम पार्क बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नक्शा भी तैयार हो गया है। जल्दी ही सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। -डॉ. बृजेश सिंह, ईओ नगर पालिका अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed