फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A speeding car crushed a toll worker on a bike, resulting in his death.

Amroha News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार टोल कर्मी को कुचला, मौत

Sun, 03 May 2026 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A speeding car crushed a toll worker on a bike, resulting in his death.
रजबपुर (अमरोहा)। अतरासी-हसनपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव जमापुर निवासी टोल प्लाजा कर्मी अरुण कुमार (35) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक अरुण कुमार थानाक्षेत्र के गांव जमापुर निवासी किसान रामपाल सिंह के बेटे थे। अरुण कुमार नारंगपुर स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत था। अरुण के परिवार में पत्नी दीपा और एक बेटा काव्यांश है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात वह किसी काम से दौलतपुर गए थे और रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अतरासी-हसनपुर मार्ग पर एचपी गैस एजेंसी के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी दीपा और मां सावित्री देवी को बिलखता देखकर लोग भी भावुक हो उठे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed