{"_id":"6987a183988b11721d0af4aa","slug":"a-scuffle-broke-out-with-the-in-charge-teacher-accusing-him-of-getting-a-teacher-from-the-community-suspended-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157053-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिरादरी के शिक्षक को निलंबित कराने का आरोप लगाकर इंचार्ज अध्यापक के साथ हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिरादरी के शिक्षक को निलंबित कराने का आरोप लगाकर इंचार्ज अध्यापक के साथ हाथापाई
विज्ञापन
अमरोहा। बिरादरी के शिक्षक को निलंबित कराने का आरोप लगाकर बरखेड़ा सादात के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सचिन कुमार ने नन्हेड़ा अलियारपुर विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक संजीव कुमार के साथ हाथापाई की। उन्हें अंजाम पहुंचने की धमकी दी। ट्रेनिंग में मौजूद अन्य शिक्षकों ने विवाद शांत कराया। मामले में शिक्षक सचिन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अमरोहा शहर में आवास विकास प्रथम के रहने वाले संजीव कुमार पीएम श्री विद्यालय नन्हेड़ा अलियारपुर में इंचार्ज अध्यापक के पद पर तैनात हैं। वह तीन फरवरी को बीआरसी केंद्र याहियापुर में ट्रेनिंग पर आए थे। दोपहर में करीब एक बजे संजीव कुमार कमरे के बाहर खड़े थे। आरोप है कि तभी प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा सादात द्वितीय में नियुक्त सहायक अध्यापक सचिन कुमार शराब के नशे में बीआरसी केंद्र पर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गए। जान से मारने की धमकी देखने लगे। कहा कि मेरी बिरादरी के शिक्षक को निलंबित कराया है, इसका परिणाम तुम्हें भुगतना पड़ेगा। दोनों शिक्षकों के बीच विवाद होता देख ट्रेनिंग में मौजूद अन्य शिक्षक भी पहुंच गए और विवाद को शांत कराया। शिक्षक संजीव कुमार ने आरोपी शिक्षक सचिन कुमार पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में शिक्षक सचिन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।