{"_id":"6735222745f92c5df30f93a4","slug":"a-nine-year-old-girl-and-a-65-year-old-woman-are-infected-with-dengue-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-129167-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौ साल की बच्ची और 65 वर्षीय महिला डेंगू संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौ साल की बच्ची और 65 वर्षीय महिला डेंगू संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब नौ साल की बच्ची और 65 वर्षीय महिला डेंगू संक्रमित मिली। इसके अलावा बुखार के 17 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि, मलेरिया आशंकित 34 मरीजों की जांच कराई गई। लगातार डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। वहीं, अब तक जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 54 पहुंच गई है।
जिले में डेंगू अब आफत बनने लगा है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 980 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक बुखार के थे। जिला अस्पताल में सुबह सात बजे से ही पर्चा बनवाने के लिए लाइन लग गई। इसके बाद डॉक्टर और दवा वितरण कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित 34 मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें नौ वर्षीय बच्ची और 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके अलावा मलेरिया आशंकित 34 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू मरीजों का वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में बुखार के 17 मरीज भर्ती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। उधर, अमरोहा में मंगलवार को डेंगू पीड़ित 16 वर्षीय किशोर की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि, मंडी धनौरा क्षेत्र में भी दो किसान भाइयों की बुखार से जान चली गई।