फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A negative-positive and AB positive blood is required in the blood bank

Amroha News: ब्लड बैंक में ए निगेटिव-पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव खून की दरकार

Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A negative-positive and AB positive blood is required in the blood bank
अमरोहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में ए निगेटिव-पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव रक्त की उपलब्धता शून्य है। जरूरत होने पर फोन कॉल कर डोनरों से रक्त की पूर्ति की जा रही है। वैसे तो ए निगेटिव-पॉजिटिव व एबी निगेटिव की जरूरत कम पड़ती है, लेकिन गर्मियों में इन ब्लड ग्रुप की अधिक मांग होती है।
कई बार हादसों में घायल मरीजों को ब्लड नहीं होने की स्थिति में परेशानी उठानी होती है। तीमारदार निजी ब्लड बैंक से महंगे दामों में खून खरीदने को मजबूर है। उधर, ओ निगेटिव और एबी निगेटिव ब्लड भी सिर्फ एक-एक यूनिट ही बचा है। जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक की क्षमता 350 यूनिट रक्त संग्रहीत करने की है, लेकिन औसतन 150 यूनिट रक्त रखा जाता है। हालांकि, वर्तमान में जिला अस्पताल की ब्लड यूनिट में सिर्फ 33 यूनिट ही रक्त मौजूद है। इसमें भी ए निगेटिव-पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव ग्रुप का रक्त नहीं है। वहीं, ओ निगेटिव और एबी निगेटिव ब्लड भी सिर्फ एक-एक यूनिट बचा है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में रक्त की स्थिति
ए-पॉजिटिव------00
ए निगेटिव-------00
बी-पॉजिटिव-----11
बी-निगेटिव -----05
ओ-पॉजिटिव-----15
ओ निगेटिव-------01
ए-बी पॉजिटिव---00
ए-बी निगेटिव-----01
---------------------
इन बीमारियों में पड़ती है ब्लड की जरूरत
एनीमिया, प्रसव के पूर्व, प्रसव के उपरांत डिलीवरी के बाद, मेजर सड़क दुर्घटना में रक्त रिसाव होने पर, थैलेसिमिया, ऑपरेशन, कैंसर, किडनी फेल्योर के मरीजों को अक्सर खून की जरूरत पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इस समय ब्लड बैंक में ए निगेटिव-पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव रक्त की कमी है। ओ निगेटिव और एबी निगेटिव ब्लड भी सिर्फ एक-एक यूनिट बचा है। जरूरत पड़ने पर फोन कॉल करके डोनरों से रक्त की पूर्ति की जा रही है। जल्द ही सामाजिक संस्था के साथ मिलकर रक्तान शिविर लगवाया जाएगा। जिससे ब्लड बैंक में खून की भरपूर व्यवस्था हो सके।-प्रमोद कुमार, प्रभारी, ब्लड बैंक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed