फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A middle-aged man grabbed a female student with malicious intent.

Amroha News: अधेड़ ने छात्रा को बुरी नीयत से दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man grabbed a female student with malicious intent.
मंडी धनौरा। बुजुर्ग की मालिश करने आए अमरोहा निवासी अधेड़ पर उसकी कक्षा छह की 12 वर्षीय छात्रा को बुरी नीयत से दबोचने का आरोप लगा है। भाई के शोर मचाने पर परिजनों ने अधेड़ को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सेनाकर्मी के पास अमरोहा निवासी अधेड़ मालिश करने आता है। मंगलवार दोपहर वह सेनाकर्मी के घर पहुंचा और मालिश करने लगा। कमरे में पूर्व फौजी के साथ उनकी 12 वर्षीय पोती और पोता भी मौजूद थे। मालिश के बाद पूर्व फौजी घर के भीतर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान अधेड़ ने उनकी पोती को बुरी नीयत से दबोच लिया। पोती और पोते के शोर मचाने पर पहली मंजिल पर रहने वाली उनकी मां नीचे आई। शोर सुनकर पूर्व फौजी भी बाथरूम से बाहर आए और अधेड़ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत, विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल आदि मौके पर पहुंचे। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। कानूनी कार्रवाई पर विचार के लिए व्यापारियों व हिंदू संगठनों की संयुक्त बैठक भी हुई। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed