{"_id":"6a10be19e9612cd7950c2c52","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-shoe-warehouse-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164296-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जूते-चप्पल के गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जूते-चप्पल के गोदाम में लगी भीषण आग
Sat, 23 May 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 23 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के बिजनौर रोड स्थित नई बस्ती मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर जूते-चप्पल के गोदाम में संदिग्ध हालात में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि धुएं के गुबार आसमान तक दिखाई दिए। घटना के दौरान दूसरी मंजिल पर फंसे परिवार को स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
मूल रूप से मोहल्ला नौबतखाना निवासी हाजी वसीम अहमद के पास कई ब्रांडेड कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। करीब पांच वर्ष पूर्व उन्होंने बिजनौर रोड पर दो रास्तों वाले मकान का निर्माण कराया था। भूतल पर जूते-चप्पलों का गोदाम व वाहन खड़े रहते थे, जबकि प्रथम तल पर उनका परिवार रहता है।
परिवार में पत्नी असमा बेगम, बेटा अनस, असद, अमान व नोमान शामिल हैं। इन दिनों उनकी बहन समीरा भी घर आई हुई थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:45 बजे हाजी वसीम अपने दो पुत्रों अनस और असद के साथ नमाज पढ़ने गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद थे। करीब एक बजे मकान के पूरब दिशा वाले गेट के पास से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन
आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और घना धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आग की लपटें बाहर तक निकलने लगीं। गोदाम से उठते धुएं और आग की लपटों ने ऊपर रह रहे परिवार को घेर लिया। अंदर फंसे परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर पत्नी और बच्चों समेत परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद आसपास के मकानों और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती मरीजों में भी दहशत का माहौल बन गया। आसमान में उठते काले धुएं को देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के करीब आधा घंटा बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ अभिषेक यादव और नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। एसपी लखन सिंह और एसडीएम सदर विभा श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम में रखा जूते-चप्पलों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान बिजनौर रोड पर लंबा जाम लगा रहा। एसपी लखन सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।