फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A fire broke out in a Bolero filled with baraatis in Amroha

Amroha: बारातियों से भरी बोलेरो में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 11 May 2023 11:29 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 May 2023 11:29 AM IST
सार

अमरोहा में बुधवार की रात को बारातियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी में आग लग गई। हादसे के दौरान बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
A fire broke out in a Bolero filled with baraatis in Amroha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में बुधवार की रात बारातियों से भरी बोलेरो कार में अचानक आग लग गई। बोनट में आग की लपटें उठते ही बारातियों ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चुबका से बुधवार को युवक की बरात बिजनौर जनपद के मुराहट गांव गई थी। रात करीब 8 बजे कुछ बराती बोलेरो कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। कार को साबुद्दीन चला रहा था। जैसे ही कार नौगांवा सादात में नहर के पुल से पहले पहुंची। तभी अचानक शार्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। तभी चालक और गाड़ी में बैठे बारातियों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नौगांवा सादात थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि बड़ा हादसा होने से टल गया है। कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed